विदेश

बिजली कटौती से परेशान पाक पीएम शहबाज, अधिकारियों को जल्द योजना तैयार करने का दिया आदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर एक ऐसी 'आपातकालीन योजना' तैयार करने का निर्देश दिया है, जिससे भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती में कमी की जा सके.

बिजली कटौती से परेशान पाक पीएम शहबाज, अधिकारियों को जल्द योजना तैयार करने का दिया आदेश
नवाज शरीफ (Photo: PTI)

इस्लामाबाद, 5 जून : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ने संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर एक ऐसी 'आपातकालीन योजना' तैयार करने का निर्देश दिया है, जिससे भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती में कमी की जा सके. डॉन न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को शरीफ ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई.

जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बिजली की कटौती जैसी समस्या शामिल है. बैठक के बाद एक बयान में, सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिजली कटौती के संबंध में 24 घंटे के भीतर संबंधित अधिकारियों से एक आपातकालीन योजना तैयार करने का आदेश दिया है. यह भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर से श्रद्धालुओं का पहला जत्था हज के लिए रवाना

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में आठ घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है. इसके अलावा, अधिक लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली कटौती की अवधि 12 घंटे तक पहुंच गई है. पाकिस्तान में भीषण गर्मी का सितम जारी है. कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).