अग्निपथ विवाद: तमिलनाडु के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी, कई ट्रेनें रद्द
केंद्र सरकार की सेना भर्ती योजना 'अग्निपथ' के विरोध में गुस्साए लोग रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इस बीच दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई सेंट्रल, तिरुपुर, कोयंबटूर, मदुरै, सेलम, झोलरपेट, अरकोनम समेत पूरे तमिलनाडु के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है.