व्हाइट हाउस ने यूक्रेन के लिए 27 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता का किया ऐलान
व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिका यूक्रेन को 27 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता का अतिरिक्त पैकेज देगा. रक्षा विभाग द्वारा जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, सहायता के नए दौर में चार 'हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स' (हिमार्स) और हिमार्स के लिए अतिरिक्त गोला-बारूद, चार कमांड पोस्ट वाहन, 105एमएम गोला-बारूद के 36,000 राउंड, 3,000 एंटी-आर्मर शामिल हैं.