Rashid khan ने बीबीएल फ्रेंचाइजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को मौका देने को कहा
अफगानिस्तान (Afganistan) के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) 28 अगस्त को बिग बैश लीग (बीबीएल) प्लेयर ड्राफ्ट के लिए 'प्लेटिनम श्रेणी' में हैं. उन्होंने अपने देश के बल्लेबाजों के लिए आस्ट्रेलियाई घरेलू टी20 प्रतियोगिता में खेलने की संभावनाएं जगाई हैं. साथ ही उन्होंने कहा, "अगर उन्हें अवसर प्रदान किया जाता है तो वह 'खुश' होंगे." राशिद खान, मुजीब उर रहमान (mujeeb ur rehman) और मोहम्मद नबी (Muhammad Nabi) जैसे अफगानिस्तान के स्पिनरों का नाम अपने देश में घर-घर में जाना जाता है, लेकिन उनके बल्लेबाज शायद ही दुनिया भर की कई घरेलू टी20 लीगों में शामिल हों.