दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रेमोदय खाखा नाम के एक निलंबित दिल्ली सरकार के अधिकारी द्वारा 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित बलात्कार से जुड़े मामले का स्वत: संज्ञान लिया है
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है. टखने में चोट के चलते ग्लेन मैक्सवेल टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज 30 अगस्त से होगा.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर में एक अवैध पटाखा इकाई में विस्फोट पर सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में दो जनहित याचिकाएं दायर की गईं
पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों में 70 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,49,97,033 हो गई है
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को राजभवन में शहीद नागरिक मोहम्मद उमर डार के पिता गुलाम मोहम्मद डार को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, प्रशस्ति पत्र और एक चेक सौंपा
सागर जिले में 18 वर्षीय दलित युवक की हत्या पर विपक्ष के निशाने पर आए वरिष्ठ भाजपा नेता और शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस घटना का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए
राजस्थान में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां है आयुष्मान अस्पताल की डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वजीरपुरा निवासी किरण कंवर (28) को रविवार रात 2 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसके परिजन अस्पताल लेकर आए.
कासले तीन साल से शहर के तलवंडी इलाके में रह रहा था और वह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रहा था वह परीक्षा देने के लिए दिन में कोचिंग सेंटर आया था
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अटॉर्नी जनरल (एजी) आर. वेंकटरमणि से कहा कि वह एक लेक्चरर को निलंबित करने के जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल प्रशासन के फैसले पर गौर करें उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ संविधान पीठ के समक्ष की थी.
कब्बन पार्क पुलिस ने रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है रेड्डी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में नारायणपेट से विधायक पद के लिए चुनाव लड़ा था
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे लोग जवाहरलाल नेहरू के "योगदान को पचाने में असमर्थ" हैं, जिनके प्रयास से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना हुई
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी 31 अगस्त और 1 सितंबर को इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) की दो दिवसीय बैठक से एक दिन पहले मुंबई पहुंचेंगी
एबीवीपी का कहना है कि इन नामों में से ही डूसू सेंट्रल पैनल के आखिरी चार नाम तय होंगे इन छात्र नेताओं को अलग-अलग ग्रुप में बांटकर डीयू से संबद्ध सभी कॉलेजों में एक साथ एबीवीपी का प्री-कैंपेन शुरू होगा
आईटीएलएफ सचिव मुआन टोम्बिंग और सीटीयू सचिव लैनमिनलुन सिंगसिट ने संयुक्त बयान में कहा कि 29 अगस्त का सत्र बुलाना एक अनुचित निर्णय है,
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को गृहमंत्री अमित शाह पर तब हमला बोला, जब उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 'लाल डायरी' के मुद्दे पर इस्तीफा देने को कहा
विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को देर तक जागने और उनका कार्यक्रम देखने के लिए भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. नीरज ने यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता.
भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भालाफेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्व88.17र्ण पदक जीता.
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जल अभिषेक यात्रा सोमवार को मेवात में समाप्त होगी. विहिप ने कुमार के हवाले से एक्स पर लिखा, "श्रावण (माह) के आखिरी दिन सोमवार को शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए हिंदू समाज मेवात (जिसे अब नूंह के नाम से जाना जाता है) में अपनी धर्म यात्रा पूरी करेगा.
हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' धमाल मचा रही है और यह आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने के बाद अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. कमाई के मामले में इसने हाल ही में यश-स्टारर 'के.जी.एफ.: चैप्टर 2' को पीछे छोड़ दिया है.