खेल

World Athletics Championships 2023: गोल्ड मैडल जीतने का बाद बोले नीरज चोपड़ा, 'देर तक जागने के लिए मैं भारत के लोगों का करता हूं धन्यवाद'- Video

विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को देर तक जागने और उनका कार्यक्रम देखने के लिए भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. नीरज ने यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता.

World Athletics Championships 2023: गोल्ड मैडल जीतने का बाद बोले नीरज चोपड़ा, 'देर तक जागने के लिए मैं भारत के लोगों का करता हूं धन्यवाद'- Video
Neeraj Chopra (Photo Credit: Twitter)

बुडापेस्ट, 28 अगस्त: विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को देर तक जागने और उनका कार्यक्रम देखने के लिए भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद दिया. नीरज ने यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता. यह भी पढ़ें: World Championship: भारतीय पुरूष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम पांचवें स्थान पर रही

उनका खेल भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे (रविवार को) शुरू हुआ और रात 1 बजे तक चला. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए चोपड़ा ने भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह देश के लिए पदक है.

देखें वीडियो:

नीरज ने कहा, "मैं देर तक जागने के लिए भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. यह पदक पूरे भारत के लिए है. मैं ओलंपिक चैंपियन हूं, अब विश्व चैंपियन हूं। विभिन्न क्षेत्रों में कड़ी मेहनत करते रहें. हमें दुनिया में नाम कमाना है."

पिछले कुछ महीनों से चोट से परेशान रहे नीरज ने अपनेे दूसरेे प्रयास में 88.17 मीटर भाला फेंककर प्रतियोगिता में बाजी मार ली. पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जो उनके देश के लिए पहला विश्व चैम्पियनशिप पदक है, जबकि चेक गणराज्य के याकूब वडलेज ने 86.67 की दूरी के साथ पिछले साल ओरेगन में जीता कांस्य पदक बरकरार रखा.

प्रतियोगिता में शामिल दो अन्य भारतीयों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन पोडियम पर नहीं पहुंच सके - किशोर कुमार जेना, जिन्हें बुडापेस्ट पहुंचने के लिए वीजा समस्याओं से जूझना पड़ा, 84.77 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि डी.पी. मनु 84.14 के साथ छठे स्थान पर रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).