खेल

Commonwealth Games 2026 Day 9 Live Streaming: आज नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पुरुषों की जेवलिन थ्रो फाइनल होगा, जहां ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे.

Commonwealth Games 2026 Day 9 Live Streaming: आज नीरज चोपड़ा समेत कई भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

Commonwealth Games 2026 Day 9 Live Streaming: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. 31 जुलाई (शुक्रवार) को खेले जाने वाले डे-9 में भारत के पास कई पदक जीतने का सुनहरा मौका होगा. सबसे ज्यादा निगाहें पुरुषों की जेवलिन थ्रो फाइनल पर रहेंगी, जहां नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे. इसके अलावा बॉक्सिंग और जूडो में भी कई भारतीय खिलाड़ी सेमीफाइनल और मेडल मुकाबलों में उतरेंगे.

भारत अब तक प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 17 पदक जीत चुका है और पदक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगा.

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के प्रसारण अधिकार Sony Pictures Networks India (SPNI) के पास हैं.

मैच और अन्य प्रतियोगिताओं का सीधा प्रसारण इन चैनलों पर देखा जा सकता है:

  • Sony Sports Ten 2
  • Sony Sports Ten 2 HD
  • Sony Sports Ten 3 (हिंदी)
  • Sony Sports Ten 4 (तमिल, तेलुगु और कन्नड़ कमेंट्री)

इसके अलावा DD Sports पर भी DD Free Dish के जरिए चुनिंदा मुकाबलों का मुफ्त प्रसारण किया जाएगा.

Commonwealth Games 2026 Day 9 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

Commonwealth Games 2026 Day 9: भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

समय स्पर्धा
1:00 PM – 6:30 PM बॉल्स और पैरा बॉल्स
3:00 PM बॉक्सिंग: प्रीति पवार vs कैथरीन म्वापे (महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल)
3:30 PM – 6:30 PM जूडो प्रारंभिक मुकाबले (हर्ष सिंह, श्रद्धा चोपड़े, रोहित माजगुल, अस्मिता डे, यामिनी मौर्य)
4:30 PM बॉक्सिंग: अंकुश पंघाल vs जोशुआ ओफोरी (पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल)
7:00 PM बॉक्सिंग: जैस्मिन लांबोरिया vs रापेलांग मासेलेला
7:30 PM बॉक्सिंग: अरुंधति चौधरी vs रोजी एक्लेस
7:30 PM – 10:15 PM ट्रैक साइक्लिंग फाइनल्स
8:00 PM बॉक्सिंग: जदुमणि सिंह vs फिलिप हाओसेब
8:30 PM – 11:15 PM जूडो मेडल मुकाबले
11:00 PM – 2:45 AM एथलेटिक्स फाइनल्स (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह का जेवलिन थ्रो फाइनल)
11:30 PM बॉक्सिंग: साक्षी चौधरी vs एंबर-जेन वॉल
12:00 AM बॉक्सिंग: प्रिया घांघस vs लूसी किंग्स-व्हीटली
12:30 AM बॉक्सिंग: लवलीना बोरगोहेन vs तारोना ताफाकी
1:00 AM बॉक्सिंग: सचिन सिवाच vs ओवेन हैरिस-एलन
1:30 AM बॉक्सिंग: नरेंद्र बरवाल vs नाइजेल पॉल

नीरज चोपड़ा पर रहेंगी सबकी निगाहें

दिन का सबसे बड़ा आकर्षण पुरुषों की जेवलिन थ्रो फाइनल होगा, जहां ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. उनके साथ रोहित यादव और यश वीर सिंह भी भारत की ओर से चुनौती पेश करेंगे.

इसके अलावा बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, जैस्मिन लांबोरिया, अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच जैसे भारतीय मुक्केबाज फाइनल में जगह बनाने के इरादे से रिंग में उतरेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 01:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).