खेल

World Athletics Championships 2023: विश्‍व चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, फाइनल में 88.17 विशाल थ्रो से मारी बाजी

भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को यहां विश्‍व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भालाफेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्व88.17र्ण पदक जीता.

World Athletics Championships 2023: विश्‍व चैम्पियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, फाइनल में 88.17 विशाल थ्रो से मारी बाजी
Neeraj Chopra Wins Gold (Photo Credit: Twitter/Jio Cinema/ @WorldAthletics)

बुडापेस्ट (हंगरी), 28 अगस्त: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को यहां विश्‍व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भालाफेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीता. पिछले कुछ महीनों से चोट से परेशान चल रहे चोपड़ा ने हंगरी की राजधानी में अपनी दूसरी बारी में 88.17 के विशाल थ्रो के साथ प्रतियोगिता में बाजी मार ली.

पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 की दूरी के साथ रजत पदक जीता, जो उनके देश के लिए पहला विश्‍व चैम्पियनशिप पदक है, जबकि चेक गणराज्य के याकूब वडलेज ने 86.67 की दूरी के साथ पिछले साल ओरेगन में जीता कांस्य पदक बरकरार रखा.

देखें वीडियो:

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).