देश

CM Nitish Kumar: मुझे कुछ नहीं बनना, हमलोग सबको एकजुट कर रहे- नीतीश कुमार

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं

CM Nitish Kumar: मुझे कुछ नहीं बनना, हमलोग सबको एकजुट कर रहे- नीतीश कुमार
Nitish Kumar Photo Credits: Twitter

पटना, 28 अगस्त: विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एकबार फिर दोहराया कि उन्हें कुछ नहीं बनना उन्होंने कहा कि हमलोग सबको एकजुट कर रहे हैं. यह भी पढ़े: Nitish Kumar Hoists Tricolor At Gandhi Maidan: नीतीश ने पटना के गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है दूसरे लोगों को बनाया जाएगा हमारी कोई इच्छा नहीं है हम सबको एकजुट करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, "हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं हमलोग तो सबको एकजुट कर रहे हैं विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी है माना जा रहा है कि इस बैठक में संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं देश को आजादी कब मिली है ये सबको मालूम है उन्होंने कहा कि जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ई-लीगल है उन सब का कोई वैल्यू नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).