देश

Nuh Shobha Yatra: नूंह में आज एक बार फिर VHP निकालेगी शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, प्रशासन से नहीं मिली है इजाजत

विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जल अभिषेक यात्रा सोमवार को मेवात में समाप्त होगी. विहिप ने कुमार के हवाले से एक्स पर लिखा, "श्रावण (माह) के आखिरी दिन सोमवार को शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए हिंदू समाज मेवात (जिसे अब नूंह के नाम से जाना जाता है) में अपनी धर्म यात्रा पूरी करेगा.

Nuh Shobha Yatra: नूंह में आज एक बार फिर VHP निकालेगी शोभा यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतेजाम, प्रशासन से नहीं मिली है इजाजत
(Photo Credits IANS)

Nuh Shobha Yatra: विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को बताया कि जल अभिषेक यात्रा सोमवार को हरियाणा के मेवात में समाप्त होगी. विहिप ने कुमार के हवाले से एक्स पर लिखा, "श्रावण (माह) के आखिरी दिन सोमवार को शांति और सद्भाव बनाए रखते हुए हिंदू समाज मेवात (जिसे अब नूंह के नाम से जाना जाता है) में अपनी धर्म यात्रा पूरी करेगा.

स्थानीय प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद नूंह में जल अभिषेक यात्रा फिर से शुरू करने के हिंदू समूहों के आह्वान के बाद अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. तीन से सात सितंबर तक नूंह में होने वाली जी20 शिखर बैठक के मद्देनजर नूंह प्रशासन ने पहले ही यात्रा के आयोजकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह भी पढ़े: Nuh Shobha Yatra: नूंह में फिर बढ़ सकते हैं तनाव! ‘शोभा यात्रा’ से पहले पोस्टर लगाकर गुरुग्राम में झुग्गियां खाली करने की चेतावनी

अधिकारियों ने कहा कि भले ही यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन ऐसे इनपुट थे कि कुछ संगठनों ने हरियाणा और पड़ोसी राज्यों के लोगों को 28 अगस्त को नूंह पहुंचने के लिए आमंत्रित किया था. 28 अगस्त को सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 के विस्तार के साथ जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).