Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय टी20 टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण का बड़ा बयान, मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में खेलना भारतीय क्रिकेटरों के लिए गर्व की बात
लक्ष्मण ने बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "यह बहुत अलग है. हमने कभी नहीं सोचा था कि हम चीन में क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन यह पूरी टीम के लिए एक बड़ा अवसर है क्योंकि एशियाई खेलों में भाग लेना इन सभी खिलाड़ियों के लिए बहुत गर्व की बात है। इसलिए, वास्तव में इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा हूं.