MP IPL Team Launch: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश लॉन्च करेगी आईपीएल टीम
पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी एक आईपीएल टीम होगी. यह प्रस्ताव मंगलवार को जारी कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र का हिस्सा है. पार्टी का चुनाव घोषणापत्र, जिसे उन्होंने 'वचन पत्र' नाम दिया है, जारी करते हुए कमल नाथ ने कहा कि एक बार जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाएगी, तो उनका प्रयास राज्य की एक आईपीएल टीम बनाने का होगा.