अगली दिवाली पर नहीं होगी महंगाई, इंडिया अलायंस की सरकार 2024 में बदलेगी नीतियां: कांग्रेस
कांग्रेस ने त्योहारी सीजन के दौरान आसमान छूती कीमतों को लेकर बुधवार को केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "यह आखिरी दिवाली है जब लोगों को ऐसी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है, 2024 में इंडिया अलायंस की सरकार ऐसी नीतियों में बदलाव करेगी, जिससे केवल प्रधानमंत्री के मित्र को फायदा हो रहा है व महंगाई बढ़ रही है."