देश

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. पर्वतीय इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है. मैदानी इलाकों में तापमान कम होने लगा है.मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के दो पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Snowfall (Photo Credit : pixabay)

देहरादून, 1 नवंबर : प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. पर्वतीय इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है. मैदानी इलाकों में तापमान कम होने लगा है.मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड के दो पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है.

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश के बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा जताया है. साथ ही दोनों जनपदों में चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. यह भी पढ़ें :Delhi Weather Update: दिल्ली में कम बारिश के बीच अक्टूबर में हवा की गुणवत्ता 3 साल के निचले स्तर पर पहुंची, ठंड बढ़ी

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से निचले इलाकों में सर्द हवाएं चल रही हैं. जिस कारण ठंड में इजाफा हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2023 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).