Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में बागियों में हरवाने की ताकत, मगर जीत की गुंजाइश कम
छत्तीसगढ़ के चुनाव में बागी अपना असर दिखा सकते हैं, लेकिन उनकी भूमिका उम्मीदवार को हरवाने यानी कि खेल बिगाड़ने में ज्यादा रहने की संभावना है. वे चुनाव जीतेंगे, इस बात की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. इन पर दो चरणों में मतदान हुआ है.