देश

Chhath Puja 2023: छठ त्योहार पर RJD कार्यकर्ताओं का अजीबो-गरीब कारनामा, घाट पर लालू, तेजस्वी की प्रतिमा लगाकर की पूजा-अर्चना

लोक आस्था का महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया. इस बीच, वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं का अजी-बोगरीब कारनामा भी देखने को मिला. जिसकी चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है.

Chhath Puja 2023: छठ त्योहार पर RJD कार्यकर्ताओं का अजीबो-गरीब कारनामा, घाट पर लालू, तेजस्वी की प्रतिमा लगाकर की पूजा-अर्चना
तेजस्वी की प्रतिमा लगाकर की पूजा-अर्चना (Photo Credit: IANS)

हाजीपुर, 20 नवंबर: लोक आस्था का महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया. इस बीच, वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं का अजी-बोगरीब कारनामा भी देखने को मिला. जिसकी चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है. यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने छठ पूजा के महापर्व पर पटना में उगते सूर्य को दिया 'अर्घ्य' (Watch Video)

दरअसल, भगवानपुर के कीरतपुर राजाराम गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने पहले छठ घाट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित की और फिर पूजा-अर्चना की. इस क्रम में इस छठ घाट का नामकरण भी तेजस्वी यादव के नाम पर कर दिया गया.

लालू-तेजस्वी की छठ घाट पर प्रतिमा लगाए जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है, इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. राजद कार्यकर्ताओं ने छठ मैया से तेजस्वी यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी की है.

राजद कार्यकर्ता केदार यादव ने कहा कि गरीबों को आवाज देने वाले लालू प्रसाद यादव एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाले तेजस्वी यादव की यहां प्रतिमा लगाकर छठ मैया की पूजा की गई.

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने समाज में निचले तबकों के लिए जितना किया है, वह कोई नहीं कर सकता. छठी मैया तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बना दें, यही कामना है, जिससे बिहार का विकास हो सके. यादव इस कामना को लेकर दंडवत करते छठ घाट तक पहुंचे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).