Five Elephants Died due to Electrocution: जमशेदपुर के मुसाबनी में करंट में चपेट में आकर पांच हाथियों की मौत
पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी वन क्षेत्र के ऊपरबांधा जंगल के पास करंट लगने से पांच हाथियों की मौत हो गई. इनमें तीन शिशु हाथी, एक नर और एक मादा हाथी हैं. इनकी मौत 33,000 वोल्ट के करेंट की चपेट में आने से हुई है. घटना सोमवार रात की है.