Ind vs NZ 2021: कीवी टीम के खिलाफ रोहित को मिली कप्तानी मगर क्या आप जानते हैं किन खिलाड़ियों को दिया गया आराम
आईपीएल 2021 में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल और आवेश खान को मंगलवार को 16 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया, जो 17 नवंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.