Diwali 2021 Mehndi Design: दिवाली के शुभ अवसर को बनाएं और भी खास, हाथों की खूबसूरती को निखारने के लिए ट्राई करें मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन्स
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्यौहार आ गया है. हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है. इस दिन हिन्दू धर्म के सभी लोग अपना शुभ कार्य करते है. इस साल दीयों के इस पर्व को 4 नवम्बर को मनाया जाएगा.
Diwali 2021 Mehndi Design: हर साल की तरह इस साल भी दिवाली (Diwali) का त्यौहार आ गया है. हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है. इस दिन हिन्दू धर्म के सभी लोग अपना शुभ कार्य करते है. इस साल दीयों के इस पर्व को 4 नवम्बर को मनाया जाएगा. कार्तिक मास की अमावस्या (Kartik Amavasya) को मनाई जाने वाली दिवाली इस साल 4 नवंबर को पड़ रही है. कहा जाता है कि 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने अमावस्या की काली रात में घी के दीपक जलाकर उजाला फैलाया था. तभी से दीपावली (Deepavali) का यह पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है.
दिवाली के शुभता को बढ़ाने के लिए लड़कियां तथा महिलाएं अपने हांथो को मेहंदी से सजाती है. जिससे त्यौहार की शुभता तथा खुशी दोगुनी हो जाती है. अब बात अगर सजने संवरने की हो तो महिलाओं का ख्याल सबसे पहले आता है, क्योंकि महिलाओं को त्यौहारों की वजह से सजने संवरने का मौका मिल जाता है, इसलिए वे त्योहारों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है. बात अगर दिवाली की करें तो दिवाली का त्यौहार सभी बड़े धूमधाम से मानते है. इस त्योहार में परिवारों का मिलना जुलना होता है. गिफ्ट लेते और देते है. ऐसे में सभी महिलाएं अच्छे से सज धज कर सभी का वेलकम करती है. इस अवसर पर महिलाएं तथा लड़कियां सोचती है कि वे नए लुक में दूसरों के सामने जाएं. कपडे, ज्वेलरी के साथ-साथ नए पैटर्न और डिजाईन की मेहँदी आपके लुक में चार चाँद लगा देती हैं, इसलिए हम आपके लिए लाए है मेहंदी की कुछ खास डिजाईन जो आपको सबसे अलग लुक देने में सहायता करेंगी.
यह देखें :

हम आशा करते हैं कि आपको मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन्स बेहद पसंद आए होंगे. वीडियो के माध्यम से आप आसानी से अपने हाथों और पैरों पर ये लेटेस्ट और आकर्षक डिजाइन बना सकती हैं. आप सभी के लिए दिवाली का यह त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आए..
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

