'विदेशियों' को उनके देश क्यों नहीं भेज पा रही है असम सरकार?
अदालत की सख्ती और लगातार गहराते राजनीतिक विवाद के बावजूद असम सरकार आखिर बरसों पहले 'विदेशी' घोषित दो सौ से ज्यादा लोगों को उनके देश वापस क्यों नहीं भेज पा रही है?असम के ग्वालपाड़ा जिले में मातिया स्थित सबसे बड़े ट्रांजिट कैंप, में रहने वाले 270 'विदेशियों' में से ज्यादातर दो से छह साल से यहां रह रहे हैं.