जापान में 100 साल से ज्यादा आयु वाले लोगों की तादाद 92,000 के पार चली गई है.
अमेरिकी सरकार का मानना है कि चीन ने अपने रक्षामंत्री को कार्यमुक्त कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर गैरकानूनी तरीके से बंदूक खरीदने का मुकदमा चलेगा.
हरियाणा पुलिस ने नूंह हिंसा की एफआईआर में कांग्रेस विधायक मामन खान का नाम पीछे की तारीख से जोड़ने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.
एक वक्त ऐसा आया था जब धरती पर सिर्फ 1,280 लोग रह गये थे और मानव जाति लगभग खत्म होने के कगार पर पहुंच गयी थी.
मजेदार और लीक से हट कर खोज करने वाले वैज्ञानिकों को दिये जाने वाले इग्नोबेल पुरस्कारों का ऐलान हो गया है.
रूसी राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया जाने का न्योता स्वीकार लिया है.
दाम इतने घटा दो कि दूसरे बर्बाद हो जाएं, क्या ऑटो सेक्टर में चीन यही कर रहा है? यूरोपीय संघ की जांच, इसी बात की तह तक पहुंचना चाहती है.
क्या असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के नेतृत्व वाली कंपनी को केंद्र सरकार से दस करोड़ रुपए की सब्सिडी मिली है? कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के इस आरोप से असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.
कश्मीर में केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ चार सालों से विशेष ऑपरेशन चला रही है लेकिन आतंकवाद अब भी कायम है.
एक अध्ययन के मुताबिक भारत में कंपनियां ज्यादा से ज्यादा महिला कर्मचारियों को अवसर दे रही हैं और हाईब्रिड मोड के कारण अधिक महिलाएं काम पर लौट रही हैं.
पूर्वी लीबिया में तूफान के साथ आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की तादाद केवल डेरना शहर में ही 20,000 तक पहुंच सकती है.
ऑस्ट्रेलिया के सबसे धनी लोगों में से एक टिम गर्नर का कहना है कि दुनिया में बेरोजगारी बढ़ायी जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों को उनकी जगह पता चले.
केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र को लेकर एजेंडा जारी किया है.
भारत सरकार ने कहा है कि इलॉन मस्क की कंपनी एक्स ऐसी कंपनी है जो “आदतन उल्लंघन करने वाला” प्लैटफॉर्म है, जिसने बीते सालों के दौरान कई बार सामग्री को अपने प्लैटफॉर्म से हटाने के आदेशों का पालन नहीं किया है.
अब तक डेंगू से बचने के लिए जिन मच्छरों से दूर रहने को कहा जा रहा है था अब उन्हीं मच्छरों का इस्तेमाल डेंगू पर नियंत्रण में किया जा रहा है.
स्विट्जरलैंड के कैथोलिक चर्चों में यौन शोषण के एक हजार मामले इतिहासकारों ने ढूंढ कर निकालें हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हिरासत दो हफ्ते और बढ़ा दी गई है.
पश्चिमी देश रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत की आलोचना करते आये हैं.