COVID-19: ओडिशा में ढाई साल बाद कोविड का मामला सामने आया, मरीज की हालत स्थिर
ओडिशा में लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद कोविड-19 का कोई मामला सामने आया है और फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एस. अश्वथी ने बताया, "मरीज की हालत इस समय स्थिर है, लेकिन चिंता की बात यह है कि संक्रमित व्यक्ति को कई अन्य बीमारियां भी हैं.