देश की खबरें | सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधाकर बर्गी होंगे ओएसएससी के कार्यवाहक अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधाकर बर्गी को बृहस्पतिवार को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
भुवनेश्वर, 22 मई ओडिशा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधाकर बर्गी को बृहस्पतिवार को ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।
बर्गी अभय की जगह लेंगे, जिन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
बर्गी ओएसएससी के सदस्य के रूप में काम कर रहे थे और अब भर्ती पैनल के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। वह अगले आदेश तक ओएसएससी के सदस्य के साथ-साथ अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करेंगे।
इससे पहले, सरकार ने ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) के अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अभय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
उन्हें डीजीपी के रूप में सेवानिवृत्ति के कुछ महीने बाद अप्रैल, 2022 में ओएसएससी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल पांच साल का था।
सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है," ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने अभय के 19.09.2025 के अभ्यावेदन पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2025 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

