विज्ञान को लेकर भ्रामक सूचनाएं दे सकते हैं ChatGPT या अन्य AI मंच
वाशिंगटन, 25 मई (द कन्वरसेशन) हाल फिलहाल तक अगर आप किसी विवादित वैज्ञानिक विषय जैसे कि मूल कोशिका अनुसंधान, परमाणु ऊर्जा की सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के बारे में और अधिक जानना चाहते थे तो आप संभवत: गूगल पर सर्च करते। गूगल पर कई स्रोत मिलने के बाद आप जो पढ़ना चाहते या जिस वेबसाइट पर पढ़ना चाहते हैं वह चुनते हैं.