विदेश की खबरें | बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल ने रूस, जापान, यूएई के शीर्ष नेतृत्व को आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख की जानकारी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के बहुदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडलों ने शुक्रवार को रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें आतंकवाद के खिलाफ भारत के कड़े रुख से अवगत कराया तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद से लड़ाई और कट्टरपंथ से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।