देश की खबरें | ओडिशा: भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग छात्र पर तलवारों से हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 23 मई ओडिशा के भुवनेश्वर में शुक्रवार को इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र पर तलवारों से हमला करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना 20 मई की देर रात उस समय की है, जब आरोपियों ने शहर के मंचेश्वर औद्योगिक क्षेत्र के पास खुले मैदान में बी.टेक द्वितीय वर्ष के छात्र रुद्र नारायण पात्रा पर कथित रूप से हमला किया।

पुलिस को हमले के पीछे पुरानी रंजिश का संदेह है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियरिंग छात्र को यहां ‘कैपिटल’ अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उसे भुवनेश्वर स्थित एम्स स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)