Odisha Train Accident: मुर्दाघरों में लावारिस शवों का ढेर, लाशें इतनी की जगह पड़ी कम, सरकार के सामने मुश्किल
ओडिशा सरकार ने बालासोर से 187 शवों को भुवनेश्वर भिजवाया लेकिन यहां भी जगह की कमी परेशानी खड़ी कर रही है. भुवनेश्वर एम्स में 100 शव रखे गए हैं, जबकि बाकी शव कैपिटल अस्पताल, अमरी अस्पताल, सम अस्पताल एवं अन्य निजी अस्पतालों में भेजे गये हैं.