विदेश की खबरें | अमेरिका, सऊदी अरब की सूडान के संघर्षरत पक्षों से नये संघर्षविराम पर सहमत होने की अपील
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सूडान में अप्रैल के मध्य में जनरल अब्दुल-फतह बुरहान के नेतृत्व वाली सेना और जनरल मोहम्मद हमदान डागलो के नेतृत्व वाले अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद अराजकता फैली हुई है।

सऊदी अरब और अमेरिका संघर्षरत पक्षों के बीच कई हफ्तों से मध्यस्थता कर रहे हैं।

21 मई को, दोनों देशों ने संघर्ष प्रभावित देश को अति आवश्यक मानवीय सहायता प्रदान करने में मदद करने के लिए एक अस्थायी संघर्षविराम समझौते की सफलतापूर्वक मध्यस्थता की। हालांकि, उनके प्रयासों को तब झटका लगा जब बुधवार को सेना ने घोषणा की कि वह अब सऊदी अरब के तटीय शहर जेद्दा में आयोजित संघर्षविराम वार्ता में भाग नहीं लेगी।

सेना के फैसले के बाद, अमेरिका और सऊदी अरब ने कहा कि वे "लघु अवधि के संघर्षविराम के बार-बार गंभीर उल्लंघन के परिणामस्वरूप" वार्ता को निलंबित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने सेना और आरएसएफ द्वारा संचालित प्रमुख सूडानी रक्षा कंपनियों और सूडान में "हिंसा को बढ़ावा देने वाले" लोगों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए।

वाशिंगटन और रियाद ने रविवार को अपने बयान में कहा कि वे जेद्दा में मौजूद सेना और आरएसएफ के प्रतिनिधियों को शामिल करना जारी रखेंगे।

दोनों देशों ने सूडान के संघर्षरत पक्षों से आग्रह किया कि वे नवीनतम संघर्ष विराम के शनिवार देर रात समाप्त होने के बाद एक नया संघर्ष विराम लागू करें। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य अंततः संघर्षरत देश में शत्रुता को स्थायी रूप से समाप्त करना है।

सूडान में इस संघर्ष के चलते 16.5 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)