विदेश की खबरें | जयशंकर नामीबिया के उप प्रधानमंत्री से मिले; द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को नामीबिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नेतुम्बो नंदी-नदैत्वाह से भेंट की और दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, परिवहन और संपर्क, डिजिटल, औषधि (फार्मास्यूटिकल), खाद्य सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार पर चर्चा हुई।