देश की खबरें | अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के अरमान भागलपुर पुल की तरह पानी में बह जाएंगे: भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के मद्देनजर अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वे भले ही एक दूसरे में सहारा ढूंढ रहे हों लेकिन वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके अरमान उसी प्रकार बह जाएंगे, जिस प्रकार बिहार के भागलपुर में 1,750 करोड़ रुपये का पुल पानी में बह गया।