एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छात्रा सहित दो ने की आत्महत्या, सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के सरस्वती कुंज में रहने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा समेत दो लोगों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जबकि सीढ़ी से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जाकारी बृहस्पतिवार को दी।

देश की खबरें | छात्रा सहित दो ने की आत्महत्या, सीढ़ी से गिरकर पेंटर की मौत

नोएडा, आठ जून गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के सरस्वती कुंज में रहने वाली एक 19 वर्षीय छात्रा समेत दो लोगों ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली, जबकि सीढ़ी से गिरकर एक पेंटर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जाकारी बृहस्पतिवार को दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि ‘फैमिली हेल्थ केयर गौर सिटी-2’ में 19 वर्षीय सेजल पुत्री सागर को जहरीला पदार्थ खाने की वजह से भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कथित आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाले अजीत पुत्र मनीराम ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि हैबतपुर गांव में एक व्यक्ति के घर पर पेंट का काम करते समय वीर (26 वर्ष) नामक युवक बुधवार शाम को सीढी से नीचे गिरकर घायल हो गया और इसके बाद उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).