देश की खबरें | नेहरू अधिकार-संपन्न होते हुए भी अधिनायकवादी नहीं हुए: कांग्रेस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि 2014 के बाद से उन्हें बदनाम करने, विकृत करने, नकारने, नीचा दिखाने, छोटा करने और मिटाने के सुनियोजित प्रयास लगातार किए जा रहे हैं लेकिन उन्हें और उनकी विरासत को जितना मिटाने की कोशिश हुई, वह उतनी ही दृढ़ता से सामने आए।