मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि वे कई लोगों को टक्कर लगने की खबरों की जांच कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ग्रे रंग की एक मिनीवैन को एक पैदल मुसाफिर को टक्कर मारते हुए लोगों की भीड़ में अंधाधुंध तरीके से घुसते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद एक कार को रोककर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कहा कि वह घटना के बाद के हालात की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया के लिए उसका आभार जताया।
स्टॉर्मर ने कहा, ‘‘लिवरपूल के दृश्य डरावने हैं। घटना में घायल हुए या प्रभावित हुए लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’
यह घटना शहर में एक बड़े जश्न के बाद हुई, जहां हजारों की संख्या में नाचते-गाते प्रशंसक बारिश की परवाह किए बिना सड़कों पर आए और लिवरपूल के खिलाड़ियों को दो बसों के ऊपर प्रीमियर लीग ट्रॉफी दिखाते हुए देखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY