देश की खबरें | सीमा पार कर पाकिस्तान जाने वाली महिला को हिरासत में लेने के लिए नागपुर पुलिस का दल अमृतसर भेजा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा पार कर करगिल से पाकिस्तान जाने वाली नागपुर की एक महिला को हिरासत में लेने के लिए शहर की पुलिस का एक दल अमृतसर भेजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नागपुर, 27 मई सीमा पार कर करगिल से पाकिस्तान जाने वाली नागपुर की एक महिला को हिरासत में लेने के लिए शहर की पुलिस का एक दल अमृतसर भेजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ‘पाकिस्तान रेंजर्स’ ने शनिवार को महिला सुनीता जामगडे (43) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया।
जोन-5 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निकेतन कदम ने बताया कि महिला चार मई को अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ नागपुर से निकली और करगिल पहुंची थी, जहां से 14 मई को सीमा पार कर वह पाकिस्तान चली गई।
उन्होंने बताया कि महिला को बाद में पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि सुनीता अमृतसर पुलिस की हिरासत में है, जिसे वापस लाने के लिए एक अधिकारी और दो महिला कांस्टेबल की टीम वहां भेजी गई है।
कदम ने कहा, ‘‘हिरासत में लेने के बाद हम उससे पूछताछ करेंगे। हम जांच करेंगे कि क्या वह जासूसी या किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि में शामिल तो नहीं थी।’’
उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस ने ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली है, जिसे नागपुर के कपिल नगर थाने में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। महिला कपिल नगर क्षेत्र की स्थायी निवासी है।
अधिकारी ने बताया कि सुनीता के बेटे को भी जल्द ही नागपुर वापस लाया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

