देश की खबरें | मीठी नदी मामले में गिरफ्तार बिचौलिए से संबंध पर डिनो मौरिया और उनके भाई से पूछताछ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार एक बिचौलिये के साथ कथित संबंधों को लेकर अभिनेता डिनो मौरिया और उनके भाई से सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 26 मई महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मीठी नदी से गाद निकालने से जुड़े घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार एक बिचौलिये के साथ कथित संबंधों को लेकर अभिनेता डिनो मौरिया और उनके भाई से सोमवार को आठ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता और उनके भाई सेंटिनो आज दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित आर्थिक अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने कहा कि मौरिया और उनके भाई से 65 करोड़ रुपये के गाद निकासी घोटाले में गिरफ्तार बिचौलिये के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने इस माह के प्रारंभ में शहर से होकर बहने वाली मीठी नदी से गाद निकालने से संबंधित 65 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के सिलसिले में ठेकेदारों और नगर निगम अधिकारियों समेत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
अधिकारी के अनुसार आर्थिक अपराध शाखा को पता चला था कि डिनो और सेंटिनो ने गिरफ्तार बिचौलिये केतन कदम से कई बार फोन पर बातचीत की थी।
आरोप है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने गाद निकालने के ठेके के लिए निविदा तैयार की थी, ताकि काम के लिए जरूरी मशीनरी के एक खास आपूर्तिकर्ता को फायदा हो।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

