Google ने आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के जरिये भारत में पिक्सल उपकरणों की सीधी बिक्री की शुरू
गूगल ने भारत में आधिकारिक ऑनलाइन गूगल स्टोर के माध्यम से अपने पिक्सल उपकरणों (डिवाइस) की सीधी बिक्री बृहस्पतिवार को शुरू कर दी. इससे उपभोक्ता पहली बार सीधे स्मार्टफोन, घड़ियां, बड्स और अन्य सामान खरीद सकेंगे. कंपनी बयान के अनुसार, यह गूगल की मौजूदा ऑनलाइन और ऑफलाइन खुदरा बिक्री को और मजबूत करेगा.