देश की खबरें | केरल के मंत्री अब्दुरहीमन ने केंद्र से दो रेलवे स्टेशनों को बंद न करने की अपील की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में रेलवे मामलों के प्रभारी मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार से राज्य के कोझिकोड और कन्नूर जिलों के दो रेलवे स्टेशनों को बंद करने के फैसले को वापस लेने की अपील की है।
तिरुवनंतपुरम, 29 मई केरल में रेलवे मामलों के प्रभारी मंत्री वी अब्दुरहीमन ने केंद्र सरकार से राज्य के कोझिकोड और कन्नूर जिलों के दो रेलवे स्टेशनों को बंद करने के फैसले को वापस लेने की अपील की है।
बुधवार को जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, अब्दुरहीमन ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राज्य का पक्ष रखा है।
केंद्र ने कोझिकोड जिले के वेल्लारकड स्टेशन और कन्नूर जिले के चिरक्कल स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है।
अब्दुरहीमन ने वैष्णव को लिखे पत्र में कहा है कि यदि इन स्टेशनों को बंद कर दिया गया तो सैकड़ों आम यात्रियों को परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्षों से इन स्टेशनों पर निर्भर रहने वाले कर्मचारी, मजदूर और छात्र संकट में आ जाएंगे।
कोविड काल के दौरान यात्री संख्या घटने के कारण कई ट्रेनें इन स्टेशनों पर नहीं रुकतीं और सीधे आगे बढ़ जाती हैं।
मंत्री ने आरोप लगाया कि स्टेशन बंद करने का यह कदम केंद्र के रेलवे के निजीकरण की नीति और केरल को अनदेखा किए जाने का हिस्सा है।
उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि इन स्टेशनों को यथावत रखा जाए और यहां और अधिक ट्रेनों के रुकने (स्टापेज) की अनुमति दी जाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

