जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 85.45 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.45 पर आ गया।
मुंबई, 29 मई रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.45 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी के प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.56 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.45 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 85.38 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.18 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 350.27 अंक चढ़कर 81,662.59 अंक पर जबकि निफ्टी 94.05 अंक की बढ़त के साथ 24,846.50 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,662.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

