एजेंसी न्यूज

Delhi Road Accident: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के वाहन चला रहे किशोर की तेज रफ्तार कार के साइकिल को टक्कर मारने और फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में घुस जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Delhi Road Accident: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत
(Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 29 मई : पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बृहस्पतिवार तड़के वाहन चला रहे किशोर की तेज रफ्तार कार के साइकिल को टक्कर मारने और फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में घुस जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना जनकपुरी थाने को तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली. पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है. मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है. यह भी पढ़ें : PM Modi’s Sikkim Visit Cancelled: पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार 19 वर्षीय युवक चला रहा था. तेज रफ्तार कार ने पहले एक साइकिल को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे बनी झुग्गी में जा घुसी. पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).