देश

PM Modi's Sikkim Visit Cancelled: पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द हो गया. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी अब सिक्किम नहीं जा पाएंगे. वे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक में सिक्किम राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे.

PM Modi's Sikkim Visit Cancelled: पीएम मोदी का सिक्किम दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में होंगे शामिल
PM Modi | X

नई दिल्ली, 29 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिक्किम दौरा रद्द हो गया. खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री मोदी अब सिक्किम नहीं जा पाएंगे. वे बागडोगरा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सिक्किम के लोगों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगटोक में सिक्किम राज्य के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे. मगर खराब मौसम की वजह से उनका सिक्किम दौरा रद्द हो गया. ‘सिक्किमएट50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ थीम के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह समारोह 1975 में सिक्किम के एक जनमत संग्रह के बाद भारत के 22वें राज्य बनने की याद में मनाया जाएगा. इसके परिणामस्वरूप तत्कालीन चोग्याल साम्राज्य का भारतीय संघ में विलय हुआ था.

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं की वर्चुअली आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे. इसमें नामची जिले में 750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाला एक नया 500-बेड वाला जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में एक यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के संगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा की स्थापना शामिल है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर स्मारक सिक्का, स्मारिका सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे. यह भी पढ़ें : Indore Couple Missing in Meghalaya: मेघालय में लापता इंदौर निवासी दंपति की तलाश के लिए अभियान जारी

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार का भी दौरा करेंगे, जहां वे अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे. बिहार का भी दौरा करेंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. काराकाट में 30 मई को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2025 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).