देश की खबरें | मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा अभूतपूर्व, अन्य राज्यों के मामलों पर विचार नहीं: न्यायालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा को ‘‘अभूतपूर्व’’ करार दिया और पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल जैसे विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में इसी तरह की कथित घटनाओं को लेकर दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया।