विदेश की खबरें | क्या ल्यूपिन भविष्य का प्रोटीन पौधा है? ‘स्वीटनेस जीन’ ल्यूपिन को और स्वादिष्ट बनाते हैं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कैनबरा, छह अगस्त (द कन्वरसेशन) यदि आप इटली के किसी बार में जाते हैं, तो हो सकता है कि आपको नमकीन, पौष्टिक स्नैक्स वाला एक पकवान परोसा जाए, जिसे ‘ल्यूपिन बींस’ कहते हैं। यह एक फलीदार बीज है, जो हजारों साल से भूमध्य सागर के आसपास के क्षेत्रों और मध्य पूर्व तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में खाया जाता है।