Rajasthan Horror: खुद को शिव का अवतार बताने वाले व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या, दिल दहला देने वाला Video सीसीटीवी में कैद- Watch
हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी
- Read in
- English
जयपुर, छह अगस्त: राजस्थान के उदयपुर जिले में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालत में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी सोशल मीडिया पर वायरल घटना के कथित वीडियो में आरोपी प्रताप सिंह (70) खुद के भगवान शिव का अवतार होने का दावा करते और मायके जा रही आदिवासी महिला (85) को रोककर उसे पैरों व छाते से बुरी तरह से पीटते नजर आ रहा है.
पुलिस के मुताबिक, घटना के समय आरोपी के अलावा नाथू सिंह नाम का एक व्यक्ति और दो नाबालिग वहां मौजूद थे, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया था उसने कहा कि चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. यह भी पढ़े Rajasthan Shocker: राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, दलित लड़की के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, तेजाब से शव को भी जलाया
उदयपुर के पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के अनुसार, “पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में खुद को भगवान शिव का अवतार समझता था उसने खुद में जीवन वापस लाने की शक्ति होने का भी दावा किया मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है.
देखें वीडियो:
उदयपुर से बड़ी खबर
बुजुर्ग ने बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर की हत्या @UdaipurPolice #RajasthanWithNews18 pic.twitter.com/dlQxeLSCJR
— News18 Rajasthan (@News18Rajasthan) August 6, 2023
यादव ने बताया कि यह घटना शनिवार को सायरा थाना क्षेत्र के तरपाल गांव में हुई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महादेव मंदिर के पास आदिवासी महिला की पिटाई करते, उसके बाल खींचते और उसकी छाती पर छाते से वार करते हुए नजर आ रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति आरोपी से महिला को छोड़ने के लिए कह रहा है, जबकि दो नाबालिग घटना का वीडियो बना रहे हैं और आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलती है पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई उसने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

