देश की खबरें | केरल सरकार बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामले की गहन जांच सुनिश्चित करेगी: विधानसभा अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा के अध्यक्ष ए एन शमसीर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार कोच्चि के अलूवा इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना की जांच कराएगी तथा आरोपी के खिलाफ इस तरह से मुकदमा चलाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वह जेल से बाहर न आए।