Donald Trump on Elon Musk: एलन मस्क डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे; डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने ‘एनबीसी’ की क्रिस्टन वेल्कर को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा कि उनका मस्क के साथ संबंध सुधारने का कोई इरादा नहीं है. जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, मुझे ऐसा लगता है.”