खेल की खबरें | अल्कारेज ने सिनर को हराकर फ्रेंच ओपन जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के अल्कारेज ने तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए शीर्ष वरीय सिनर को पांच घंटे 29 मिनट में 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराकर इटली के खिलाड़ी के ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में लगातार 20 जीत के अभियान पर विराम लगाया। सिनर ने पिछले साल अमेरिकी ओपन और इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था और उनकी नजरें पेरिस में ग्रैंडस्लैम जीत की हैट्रिक पूरी करने पर थी।