एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एनसीबी ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी मामले में 9.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े एक मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ‘मुख्य आरोपी’ के एक फ्लैट और फैक्ट्री परिसर को कुर्क किया है, जिनकी कुल कीमत 9.20 करोड़ रुपये है।

देश की खबरें | एनसीबी ने एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी मामले में 9.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

नयी दिल्ली, आठ जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े एक मामले में उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ‘मुख्य आरोपी’ के एक फ्लैट और फैक्ट्री परिसर को कुर्क किया है, जिनकी कुल कीमत 9.20 करोड़ रुपये है।

यह मामला वर्ष 2024 में सामने आए एक अंतरदेशीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसका संबंध मैक्सिकन मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से है।

संघीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि ‘स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट’ और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गठित सक्षम प्राधिकरण एवं प्रशासक से हाल में इस कुर्की के लिए मंजूरी ली गयी है।

यह मामला अक्टूबर 2023 में नोएडा में 95 किलोग्राम से अधिक ‘एम्फेटामिन’ की बरामदगी और एक गुप्त मादक पदार्थ निर्माण प्रयोगशाला के भंडाफोड़ से जुड़ा है।

एनसीबी ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें तिहाड़ जेल का एक वार्डन, मैक्सिकन मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़ा एक विदेशी नागरिक, मुंबई का एक केमिस्ट और दिल्ली के दो कारोबारी शामिल हैं।

जांच के तहत एजेंसी ने एक आरोपी व्यवसायी की 9.20 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की है। यह व्यवसायी इस मामले में "मुख्य आरोपी" भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).