Gurugram Tennis Player Murder Case: गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी मर्डर केस में नया मोड़! गोलीबारी के समय उसी मंजिल पर थीं Radhika Yadav की मां, चाचा का बयान
गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि घटना के समय उनकी मां क्या कर रही थीं. राधिका के चाचा कुलदीप यादव की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं.