देश की खबरें | पिछले एक साल में विड़िण्गम बंदरगाह पर लगभग 400 जहाज पहुंचे: वासवन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के बंदरगाह मंत्री वी. एन. वासवन ने शुक्रवार को कहा कि विड़िण्गम बंदरगाह पर एक साल में लगभग 400 कंटेनर जहाज पहुंचे हैं।
तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई केरल के बंदरगाह मंत्री वी. एन. वासवन ने शुक्रवार को कहा कि विड़िण्गम बंदरगाह पर एक साल में लगभग 400 कंटेनर जहाज पहुंचे हैं।
वासवन ने बंदरगाह की पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि पिछले साल दिसंबर में वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद विड़िण्गम भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर नंबर एक बंदरगाह बनने में भी कामयाब रहा है।
बंदरगाह को इस साल दो मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया था।
मंत्री ने कहा कि 11 जुलाई, 2024 को सैन फर्नांडो जहाज के बंदरगाह पर आने के बाद से, 23 ‘अल्ट्रा-लार्ज’ जहाजों समेत 392 जहाज यहां आ चुके हैं और 8.3 लाख कंटेनरों का प्रबंधन किया गया है।
उन्होंने दावा किया कि बंदरगाह अपने वाणिज्यिक परिचालन की शुरुआत से ही पूरी क्षमता से काम करने में सक्षम था।
वासवन ने पोस्ट में कहा कि इससे दुनिया को यह दिखाने में भी मदद मिली कि भारत के पास स्वचालन और एआई समेत उन्नत तकनीकों का उपयोग करके बंदरगाह का संचालन करने की क्षमता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

