एजेंसी न्यूज

Assam Government To Open 80 More Schools: असम सरकार चाय बागान क्षेत्रों में 80 और स्कूल खोलेगी, 9th,10 th के छात्रों को मिड डे मील की योजना पर भी होगी पहल

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि सरकार चाय बागान क्षेत्रों में 80 और मॉडल स्कूल खोलेगी, साथ ही कक्षा नौ एवं 10 के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन योजना लाएगी और स्मार्ट कक्षा जैसी पहल शुरू करेगी.

Assam Government To Open 80 More Schools: असम सरकार चाय बागान क्षेत्रों में 80 और स्कूल खोलेगी, 9th,10 th के छात्रों को मिड डे मील की योजना पर भी होगी पहल

गुवाहाटी, 11 जुलाई : असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि सरकार चाय बागान क्षेत्रों में 80 और मॉडल स्कूल खोलेगी, साथ ही कक्षा नौ एवं 10 के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन योजना लाएगी और स्मार्ट कक्षा जैसी पहल शुरू करेगी. शर्मा ने बृहस्पतिवार को ‘टी गार्डन मॉडल स्कूल’ और ‘आदर्श विद्यालयों’ के प्रधानाचार्यों से बातचीत के दौरान कहा कि चाय बागान क्षेत्रों के शैक्षणिक परिदृश्य में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए राज्य सरकार ने राज्य भर में 800 चाय बागान क्षेत्रों में 200 मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय लिया है.

उन्होंने बताया कि नवंबर 2022 में 118 मॉडल स्कूलों की आधारशिला रखी गई थी, जो अब काम कर रहे हैं और इनकी सफलता को देखते हुए अब 80 और स्कूल खोले जाएंगे. यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कांप उठा पाकिस्तान, भारत में एक कांच तक नहीं टूटा, अजीत डोभाल ने खोला सबसे बड़ा राज

उन्होंने कहा कि सरकार मॉडल स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड और स्मार्ट कक्षाएं शुरू करने के लिए कदम उठाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कक्षा नौ एवं 10 के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन योजना शुरू करने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री ने मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत और छात्रों की उपस्थिति का भी जायजा लिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).